आमला। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस (12 मई) के अवसर पर National Railway Mazdoor Union (एनआरएमयू) आमला शाखा द्वारा Railway Hospital Amla के नर्सिंग स्टाफ का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों ने नर्सिंग कर्मचारियों के समर्पण, सेवा भावना और स्वास्थ्य व्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान शाखा अध्यक्ष शेख शफी ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होता है। मरीजों की सेवा में नर्सिंग कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ दिन-रात अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। ऐसे में उनकी सेवाओं को सम्मान और पहचान मिलना आवश्यक है, जिससे उनका मनोबल बढ़ता है और वे और अधिक समर्पण के साथ कार्य कर सकें।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस केवल एक औपचारिक अवसर नहीं, बल्कि उन नर्सिंग कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है, जो हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। एनआरएमयू टीम द्वारा नर्सिंग स्टाफ को शुभकामनाएं देकर उनके कार्यों की सराहना की गई।

इस अवसर पर शाखा सचिव कृष्णकांत शर्मा, एम.के. थेपे, जी. अनूप गौर, सोनी जी, चीफ फार्मासिस्ट रविकांत पंडोल, निलेश बड़ीबा, प्रीतेश मालवीय, कामरेड पवन ठाकरे, कामरेड इमरान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में रेलवे हॉस्पिटल आमला की समस्त नर्सिंग टीम को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सेवा भावना की कामना की गई।