महिलाओ को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कॉलेज बस , सड़क की पटरी से जा उतरी 
14 से 15 विद्यार्थी हुए घायल , एक छात्र को सिर व नाक में आई चोट, आईसीयू में भर्ती, घायल छात्रों को ईलाज जारी।

दरअसल बड़वानी जिले के ठीकरी तहसील अंतर्गत ग्राम दवाना में सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे एक कॉलेज छात्रो के साथ एक बस दुर्घटना घटित हो गई,बड़वानी से बोरावां जा रही जेआईटी कॉलेज बस
क्रमांक MP 10 7722 सड़क से नीचे उतरकर क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार लगभग 40 से 45 छात्र बोरावां की ओर जा रहे थे। इस दौरान दवाना गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप अचानक दो राहगीर महिलाएं सड़क पर आ गईं। जिन्हें  बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने अचानक स्टीयरिंग मोड़ दिया, जिससे बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे  उतर गई। इस दौरान बस क्षतिग्रस्त हो गई बस में सवार छात्र छात्राओं को चोट आई
वही घटना स्थल के आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ओर स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रों को तत्काल ठीकरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां एक ओर उनका उपचार जारी है। 
  वही प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्रों को जिला अस्पताल लाया गया ।पिपरी बोरलाई के रहने वाले घायल छात्र वासु यादव ने बताया कि घर से कॉलेज के लिए वे सुबह बस में सवार होकर जा रहे थे , जब यह घटना से पूर्व बस में बैठकर एग्जाम से संबंधित विषय की पढ़ाई मोबाइल में कर रहे थे। तभी अचानक बस सड़क से नीचे उतरकर क्षतिग्रस्त हो गई ओर दुर्घटना घटित हो गई साथ हि घायल छात्र का यह भी कहना है कि उस घटना के दौरान ओर भी अन्य छात्रों को चोट आई हुई है। फिलहाल कितनों को चोट आई इसकी जानकारी नही है लेकिन वे फ़िलहाल चिकित्सक उपचार ले रहे है।
वही आईसीयू में भर्ती घायल छात्र के पिता ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में पड़ोस के रहने वाले छात्र के परिवार से इसकी जानकारी लगी जैसे हि जानकारी मिलते हि जिला अस्पताल पहुंचकर घायल बेटे का हाल जाना हॉलाकि घायल छात्र के पिता थानाराम प्रजापत ने बताया कि मेरा बेटे को सिर व नाक व दांत क्रैक हो गए जिसे अधिक चोट आई है। जब वे घर से कॉलेज की ओर बोरवा कॉलेज की ओर जाने के दौरान ग्राम दवाना में दो राहगीर महिलाओं के सड़क पर आ जाने के चलते उन्हें बचाने के प्रयास में बस सड़क से नीचे उतर गई और यह घटना घटित हो गई । फिलहाल बच्चें का आईसीयू में इलाज जारी है।
उपचार कर रहे ड्यूटी ड़ॉ संतोष परिहार ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार बड़वानी से बच्चों को बस दवाना की ओर लेकर जा रही थी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी दुर्घटना के चलते हुए बच्चों को चोट आई  प्राथमिक तौर पर 10 से 15 बच्चों को दवाना के स्वास्थ्य केंद्र मे उपचार दिया गया जिसके पश्चात बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया , फिलहाल बच्चे स्वास्थ्य है जिन्हें ज्यादा चोट नहीं आई वही एक छात्र को नाक व सिर में ज्यादा चोट आई है थोड़ा सीरियस है जिसे आईसीयू में रखा गया है जहाँ एक ओर उपचार जारी है।