पारिवारिक कारणों के चलते युवक ने लगाई नर्मदा में छलांग।
लायबाय रिंग में युवक की बची जान। एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू ,पुलिस ने किया मामला दर्ज युवक की हालत खतरे से बाहर। परिजन के किया सुपुर्द।


बड़वानी -दरलसल जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर स्थित कसरावद पुल जीवन लीला समाप्ति के हिसाब यह सुसाइड पॉइंट बन चुका है ऐसे में आई दिन डूबने व कूदने की घटनाएं सामने आ रही है जिसके चलते घटना के बचाओ को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अब तक न तो कोई ठोस पुख्ता इंतजाम नजर आए ओर नही कुछ बचाओ के लिए वैकल्पिक संसाधन वही हि  एक बार फिर पुल पर कूदने की घटना सामने आई है ।आलम यह है कि युवक की जान लायबाय रिंग में आकर बच गई।ओर जिसे लाकर पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए युवक को परिजनों के सुपुर्द किया है।
 बता दे कि  
 धार जिले के रहने वाले  45 वर्षीय व्यक्ति ने पारिवारिक कारणों के चलते जीवन लीला समाप्त के मकसद से उसने नर्मदा में छलांग लगाई थी लेकिन आलम यह रहा कि छलांग के दौरान बचाओ के लिए लगाई गई पुल में युवक की लायबाय रिंग में फंसने से जान बच गई हॉलाकि इस घटना को लेकर एसडीआरएफ के सैनिक पंकज शिंदे ने बताया है कि वरिष्ठ कार्यालय से टीम को अज्ञात व्यक्ति के पुल पर कूदने की उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी हॉलाकि सूचना मिलते हि टीम फोर्स वाहन लेकर कसरावद पुल पहुंचकर कूदे हुए व्यक्ति का पानी से रेस्क्यू करते हुए उसे बाहर निकाला गया जहाँ से उसे अस्पताल लेकर अंत मे पुलिस के सुपुर्द किया गया ।
वही इस घटना की जानकारी देते हुए बड़वानी पुलिस के ए एस आई कालू सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ टीम द्वारा एक युवक को लेकर आए है धार जिले के रहने वाले 45 वर्षीय युवक की पुत्री की शादी एक माह पूर्व गुजरात में हुई थी उसकी शादी के रुपए लाकर उसकी स्वयं की पत्नी को दिए थे किंतु बाद में उन्ही रुपयों में से उसकी पत्नी से शराब पीने के लिए मांग रहा था जिसपर उसकी पत्नी ने उसे रुपये देने से इंकार किया तो वे घुस्से में घर से निकलकर नर्मदा नदी में छलांग दी ओर जिसके चलते उसने खुद की जिंदगी दाव पर लगाने का निर्णय लेते हुए पुल पर छलांग दी हॉलाकि घटना की सूचना मिलते हि परिजन भी आए हैं  फिलहाल युवक की हालत ठीक है इस दौरान युवक के रेस्क्यू में शामिल पंकज शिंदे पंकज चौहान और दीपक जाधव सहित वाहन चालक बबलू वास्के मौजूद रहे।