धूल गुब्बार गड्डो से उभरती सड़क का हुँआ भूमि पूजन नपा अध्यक्ष की मौजूदगी में चलाई दोनों सांसदों ने गेटी। आमजन को मिलेंगी19 लाख रुपए की लागत से बनाई जाने वाली नई सड़क से राहत।
बड़वानी :-दरअसल शहर में धूल गुब्बार गड्डो से परेशान आमजन की झलकती दर्द की पीड़ा की तश्वीरे अब नई सड़को का रूप लेने जा रही है। इसी कड़ी में आज वार्ड क्रमांक 20 ओर 21 में मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत 18 लाख 96 हजार की लागत से सीसी रोड का भूमि पूजन नपा अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान की मौजूदगी में वार्ड पार्षद व दोनों सांसदों ने गेटी चलाकर किया है। इस दौरान नपा अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 20 ओर 21 में 19 लाख की लागत से बनाई जाने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन किया गया है इस दौरान नपा अध्यक्ष ने बताया है कि वार्ड 20 स्थित निमपुरा से तेजू कुशवाहा दुकान से 230 मीटर की लंबाई व 5.20 मीटर की चौड़ाई तक सीसी रोड बनेगा। जिसका काम जल्द हि शुरू किया जाएगा।इस दौरान सीएमओ सोनाली शर्मा ने बताया कि सीएम इंफ्रा फोर्थ स्किम के अंतर्गत वार्ड 20 ओर 21 में करीब 19 लाख की लागत से सीसी रोड़ के भूमिपूजन किया गया है जिसकी लम्बाई 230 मीटर जिसकी चौड़ाई 5.20 मीटर है जो जल्द हि दो माह में बनकर पूर्ण होंगा साथ हि नपा सीएमओ का कहना है कि सीएम इंफ्रा स्किम के तहत करीब 15 से 16 कार्यों करने थे करीब 10 कार्य हो पूर्ण चुके है वही शेष कार्यो को जल्द हि उन्होंने करने की बात कही गई। हॉलाकि सीवरेज कार्यो के चलते स्वीकृत कार्यो पेंडिंग जरूर हुए है जिसके चलते सीवरेज कम्पनी का अधिकांश कार्य अधूरे हैं जैसे हि कम्पनी कार्य पूर्ण करती है तो उसके पश्चात हि नपा आगे के कार्य पूर्ण करेंगी है। हॉलाकि सीवरेज कंपनी के कार्य अधिकांश स्थानों पर कार्य पूर्ण नहीं हुए है जैसे हि कार्य पूर्ण होते है उसके पश्चात हि नपा अपने पेंडिंग कार्यो को पूरा करेंगी ,वही इस भूमिपूजन को लेकर सीवरेज कंपनी ने नपा की टेक्निकल टीम को आश्वस्त करते हि नपा ने इस रोड़ का भूमिपूजन किया है। जिसका जल्द हि काम शुरू होंगा, इस दौरान भूमिपूजन कार्यक्रम में सांसद व राज्यसभा सांसद एवं वार्ड पार्षद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Continue With Google
Comments (0)