अहमदाबाद के उसी मैदान पर, जहाँ 2023 में करोड़ों भारतीयों का सपना टूट गया था, आज इतिहास ने ऐसी पलटी मारी कि पूरा देश जश्न में डूब गया! Narendra Modi Stadium में टीम इंडिया ने ऐसा तूफान खड़ा किया कि कीवी टीम उड़ती नजर आई.
कप्तान Suryakumar Yadav की अगुवाई में भारत ने फाइनल में New Zealand national cricket team को 96 रनों से रौंदते हुए टी20 वर्ल्ड कप का ताज फिर से अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 255 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया — जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया.
इसके बाद भारतीय गेंदबाज़ों ने मैदान पर ऐसा कहर बरपाया कि न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में सिर्फ 159 रन पर ढेर हो गई। तेज़ गेंदबाज़ Jasprit Bumrah ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 4 विकेट लेकर कीवी बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ दी, जबकि Axar Patel ने 3 विकेट लेकर जीत को और आसान बना दिया.
जैसे ही आखिरी विकेट गिरा, एक लाख से ज्यादा दर्शकों से खचाखच भरा स्टेडियम पटाखों, रोशनी और “भारत… भारत…” के नारों से गूंज उठा.
फाइनल में रनों का तूफान -
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 255 रन ठोक दिए — टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर।
गेंदबाजों ने मचाई तबाही
न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में सिर्फ 159 रन पर ढेर हो गई. भारतीय गेंदबाजों का कहर जमकर देखने को मिला - पहले तो team india में बाबू के नाम से मशहूर अक्षर पटेल ने 3 न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को duck out में चलता किया. उसके बाद जसप्रीत बुमराह की बुमराह magic देखने को मिली. बुमराह 4 बल्लेबाजों को dressing room का रास्ता दिखाया.
भारत के टॉप गेंदबाज -
Jasprit Bumrah – 4 ओवर, 14 रन, 4 विकेट
Axar Patel – 3 ओवर, 27 रन, 3 विकेट
भारत ने लगातर तीन ICC ट्रॉफी आपने नाम की -
ICC टी20 विश्वकप 2024
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025
और अब- ICC टी20 विश्वकप 2026
खास बात - भारत ने दुंबई में ओयाजित टी20 एशिया कप 2025 भी आपने नाम किया था.. जी है वहीं एशिया कप जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के वर्तमान चेयरमैन मोहसिन नकवी विजेता ट्रॉफी चुराकर भाग गए थे.
टी20 विश्वकप जीतने वाले भारतीय कप्तान -
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई ये जीत
2007 – कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
2024 – कप्तान रोहित शर्मा
2026 – कप्तान सूर्यकुमार यादव
भारत सबसे ज्यादा ICC टी20 विश्वकप जितने वाली टीम बनी -
भारत के नाम 3 टी20 विश्वकप
इंग्लैड ने 2 बार ट्रॉफी आपने नाम किया
वेस्टइंडिज के नाम भी 2 बार ट्रॉफी
भारत ने कब - कब बना विश्व विजेता
ODI विश्व कप: 1983, 2011
T20 विश्व कप: 2007, 2024
भारतीय शेर 3 बार "चैंपियन के चैंपियन" रहा चूका है (चैंपियंस ट्रॉफी) -
2002 - संयुक्त विजेता (श्रीलंका के साथ)
2013 - इंग्लैंड को हराकर चैंपियन
2025 - न्यूजीलैंड को दी थी करारी शिकस्त
एशिया कप में भी भारतीय शेरों का जलबा -
भारत ने 8 बार एशियाई चैपियंनशिप आपने नाम कर चुका है -
1984 एशिया कप
1988 एशिया कप
1990–91 एशिया कप
1995 – 1995 एशिया कप
2010 एशिया कप
2016 एशिया कप
2018 एशिया कप
2023 एशिया कप
भारत दुनिया को दिखा रहा है क्रिकेट का Domination -
2024 - पुरुषों का T-20 वर्ल्ड कप
2025 - महिलाओं का अंडर-19 वर्ल्ड कप
2025 - महिलाओं का वर्ल्ड कप
2025 - ब्लाइंड महिलाओं का T-20 वर्ल्ड कप
2026 - पुरुषों का अंडर-19 वर्ल्ड कप
विजेता टीम और उपविजता को कितने मिलेंगा प्राइज मनी -
भारत - तीन मिलियन (करीब 27.50 करोड़ रुपये)
न्यूजीलैंड (उपविजेता) - 1.6 मिलियन (करीब 14.67 करोड़ रुपये)
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें - 0.79 मिलियन डॉलर (करीब 7.24 करोड़ रुपये)
पांचवें से 12वें स्थान की टीमें - 0.38 मिलियन डॉलर (लगभग 3.48 करोड़ रुपये)
13 से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमें - 0.25 मिलियन (लगभग 2.29 करोड़ रुपये)
स्टेडियम में जश्न का विस्फोट, देशभार में खुशी की लहर -
एक लाख से ज्यादा दर्शकों से भरे स्टेडियम में पटाखे, रोशनी और “भारत-भारत” के नारों से माहौल गूंज उठा. चाहे दिल्ली हो, मुंबई हो, कलकत्ता हो - देशभार में भारत की जीत पर जमकर जश्न मनाया.
मध्यप्रदेश में भी रंगपंचमी के बाद दिवाली -
भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर में लोगों ने टीम इंडिया के जीत पर जमकर एक - दूसरें पर गुलाल लगते हुए दिखें, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों ने जमकर आतिशबाजी की. वहीं भोपाल के मिनाल इलाके में मैच के बाद लोगों ने जमकर जश्न मनाया
देशभार से टीम इंडिया को मिल रही है बधाईयां :-
पीएम मोदी ने दी बधाई -
प्रधानमंत्री Narendra Modi सोशल मीडिय platform एक्स पर लिखा -
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई!
यह शानदार जीत ज़बरदस्त स्किल्स, पक्के इरादे और टीमवर्क को दिखाती है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में ज़बरदस्त हिम्मत दिखाई है।
इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है।
बहुत बढ़िया, टीम इंडिया!
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने टीम इंडिया और देशवासियों को दी बधाई -
T-20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और समस्त राष्ट्रवासियों को हार्दिक बधाई। भारतीय क्रिकेटर सर्वश्रेष्ठ थे और सर्वश्रेष्ठ हैं। अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र प्रेम के भाव के साथ सभी खिलाड़ियों ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह गौरवशाली अध्याय जोड़ा है : सीएम डॉ. मोहन यादव
विश्वकप जीत के बाद तुरंत इश्वर के दरबार में टीम इंडिया-
ICC चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान सूर्य कुमार यादव के साथ अहमदाबाद के मशहूर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. कप्तान सूर्य कुमार यादव ने विश्वकप ट्रॉफी इश्वर के चरणों में रखते दिखें
Edited By - राशेल कछवाह...

Continue With Google
Comments (0)