ऑनलाइन फूड डिलीवरी में लापरवाही का आरोप
ग्वालियर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी के नाम पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है।
दरअसल, एक ग्राहक ने Zomato के जरिए शहर के Urban Fork रेस्टोरेंट से पनीर डोसा ऑर्डर किया था, लेकिन जब ऑर्डर घर पहुंचा और ग्राहक ने उसे खोला तो पनीर डोसा की जगह प्लेन डोसा निकला।
अब सवाल यह है कि आखिर ग्राहक जिस खाने के लिए पैसे दे रहा है, उसे वही खाना क्यों नहीं मिल रहा?
ऑर्डर करने वाले ग्राहक ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। ग्राहक ने रेस्टोरेंट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, इस मामले में Urban Fork रेस्टोरेंट का पक्ष और Zomato की प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है।
अब देखना होगा कि रेस्टोरेंट प्रबंधन इस शिकायत पर क्या जवाब देता है और ग्राहक को उसका पैसा वापस मिलता है या नहीं।
आचरण की अपील: ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते समय सावधानी बरतें। गलत या अधूरा ऑर्डर मिलने पर उसकी फोटो और वीडियो सुरक्षित रखें और संबंधित प्लेटफॉर्म पर शिकायत दर्ज कराएं।
ऑनलाइन ऑर्डर में भी ग्राहक के भरोसे से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!
Continue With Google