लिधौरा से महेश सैनी की रिपोर्ट,मो0/7566233276

लिधौरा , टीकमगढ़ महिला मोर्चा प्रदेशअध्यक्ष अश्विनी परांजपे के जन्मदिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण।* 
लिधौरा,टीकमगढ़। आज जिले में महिला मोर्चा द्वारा पौधारोपण किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शनि देव मंदिर प्रांगण में वृहद पौधारोपण किया एंव महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे की लंबी आयु व उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि आज भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के जन्मदिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा शनि देव मंदिर के बाहर पौधारोपण किया गया एवं उनके स्वास्थ्य व लंबी आयु की प्रार्थना की गई, पौधारोपण स्वस्थ समाज का प्रतीक है और जन्मदिवस पर पर्यावरण के लिए एक नया संदेश लेकर आता है। इस दौरान पौधारोपण में बबीता जोशी, आरती महेश साहू, प्रीति उपाध्याय रीना श्रीवास्तव ,राजकुमारी अहिरवार, खुशबू ,मीरा ,संगीता एवं मुन्ना लाल साहू व प्रफुल्ल द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।