मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल सफलता की नई ऊंचाइयों पर...
मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के तीसरे रंगारंग वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव में छोटे-छोटे नन्हें-मुन्ने बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुति 

देवरी नगर में आधुनिक एवं बेहतर शिक्षा के लिए ख्याति प्राप्त संस्था मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल का तीसरा वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव स्कूली बच्चों की कलात्मक प्रस्तुति के साथ प्रारंभ हुआ कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, गायन के माध्यम से अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देकर वहां उपस्थित जन समुदाय को भाव विभोर कर दिया । इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंडित श्री बृजबिहारी पटेरिया विधायक देवरी और विशिष्ट अतिथि श्री शुभांक गुप्ता ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर देवरी और विशिष्ट अतिथि डॉ. हेमलता रिछारिया पूर्व प्राचार्य शासकीय नेहरू महाविद्यालय देवरी और संस्था के संचालक श्री अशोक साहू संस्था के डायरेक्टर आयुष साहू,पीयूष साहू,प्राचार्य अर्पित वैद्य एवं व्यवस्थापक हरिओम विश्वकर्मा ने भगवती मां सरस्वती जी एवं भगवान श्रीगणेश जी का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन करके किया ।

दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात कक्षा 9 वीं की छात्राओं द्वारा भगवान श्री गणेश जी की वंदना की प्रस्तुति कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई जिसमें कक्षा नर्सरी के बच्चों द्वारा इतनी सी हंसी गाने की शानदार प्रस्तुति की गई । बच्चों में जब जुनून चढ़ता है तो वह अपनी एक अलग ही मस्ती में झूम उठते है ऐसी ही एक मनमोहक प्रस्तुति जय जय शिव शंकर गाने को कक्षा L.K.G. के बच्चों के द्वारा मंच पर प्रस्तुत किया गया । कक्षा U.K.G. के बच्चों द्वारा भी शानदार प्रस्तुति की गई ।

कक्षा प्रथम के छात्र-छात्राओं द्वारा बेहद अच्छी प्रस्तुति की गई । आज पूरा देश राममय है इसी श्रृंखला में हनुमान अंश के सुप्रसिद्ध गाने पर कक्षा द्वितीय के बच्चों द्वारा  हनुमानमय प्रस्तुति की गई ।
कक्षा तीसरी की छात्राओं लावनी डांस पर प्रस्तुति की ।
कक्षा चौथी के छात्रों के द्वारा और गोटिलो डांस की प्रस्तुति की गई ।
राजस्थानी डांस की प्रस्तुति भी छात्राओं के द्वारा की गई ।
इसके साथ ही मां गंगा की महिमा और उनके पृथ्वी पर अवतरण को गंगा आरती के नाटकीय रूप में मंच पर उस प्रोग्राम की खास प्रस्तुति ने वहां पर उपस्थित जन समुदाय को भगवान शिव जी की महिमा में लीन कर दिया ।
साथ ही छात्राओं द्वारा पंजाबी नृत्य की शानदार प्रस्तुति की गई ।
कक्षा नौवीं के छात्रों द्वारा कॉमेडी प्रोग्राम की शानदार प्रस्तुति देखकर वहां उपस्थित छोटे बच्चें भी कार्यक्रम का आनंद लेते हुए नजर आएं ।
कार्यक्रम को संबोधित करते कार्यक्रम को मुख्य अतिथि महोदय पंडित श्री बृजबिहारी पटेरिया विधायक देवरी, विशिष्ट अतिथि महोदय श्री शुभांक गुप्ता ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर देवरी और शासकीय नेहरू महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ. हेमलता रिछारिया ने बच्चों के प्रयासों एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं संस्था के संचालक महोदय के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की । संस्था द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किये जा रहें प्रयासों की सराहना की । कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं । संस्था के संचालक एवं चेयरमैन अशोक साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुक अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की