बड़वानी-श्रीराम नवमी महापर्व के अवसर पर अंजड़ नाका स्थित श्री सांई शनैश्वर पशुपतिनाथ मंदिर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत शुक्रवार को विशाल भंडारा श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ शुरू हुँआ ओस दौरान सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे अभिषेक पूजन एवं श्रीराम महायज्ञ से हुई। इसके पश्चात 10:30 बजे पूर्णाहुति और महाआरती सम्पन्न की गई। महाआरती के बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़वानी शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुँच रहे है हजारों श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण कर रहे गए।
भंडारे में भोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। श्रद्धालुओं को बफेट सिस्टम के हिसाब से वितरण किया गया, वहीं सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ भोजन परोसने का कार्य किया। भंडारे में सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, जो सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बना।
इससे पूर्व गुरुवार को माँ गायत्री मंदिर से भगवान श्रीराम दरबार की भव्य शोभायात्रा एवं श्री साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई थी, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए थे। यात्रा रानीपुरा, जैन मंदिर, रणजीत चौक, एमजी रोड और कारंजा चौराहा होते हुए मंदिर परिसर पहुंची थी। मार्ग में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय एवं खाद्य सामग्री की सेवा की गई थी।
पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, सेवा और अनुशासन का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की।

Continue With Google
Comments (0)