नपा अध्यक्ष ने किया सार्वजनिक प्याऊ का शुभारम्भ मौजूद थे अन्य जनप्रतिनिधि।

मुलताई। भीषण गर्मी के बीच नगर में लगाए गए सार्वजनिक प्याऊ का शुभारम्भ नपा अध्यक्ष नीतू सिंह परमार द्वारा  किया गया, इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष शिव कुमार माहोरे एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि नगर पालिका द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए प्याऊ से अब राहगीरों और आम नागरिकों को पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा।

इस दौरान नपा अध्यक्ष नें कहा कि प्याऊ में पीने के पानी की व्यवस्था सुचारु रूप से जारी रहेंगी, जिससे गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
तेज गर्मी में सार्वजनिक प्याऊ आम लोगों के लिए राहत का बड़ा साधन होते हैं,अब प्रशासन द्वारा व्यवस्था शुरू किए जाने के बाद लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है।