सिवनी- :

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का सिवनी जिले में एक दिवसीय संगठनात्मक प्रवास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके साथ मोर्चा के संभाग प्रभारी अतीत पवार, सह प्रभारी जय किशोर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष राव उदय प्रताप भी मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री पाटीदार ने अपने प्रवास की शुरुआत बरघाट क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बहराई हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण कर की। इसके पश्चात उन्होंने बरघाट, धरना, जावर, कटी, कोसमी चौराहा, भाजपा कार्यालय बरघाट, नगर परिषद बरघाट, पिंडरईकलां सहित विभिन्न स्थानों का दौरा किया।

प्रवास के दौरान श्री पाटीदार ने सिवनी के गणेश मंदिर एवं टैगोर वार्ड में विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचार सुने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद वे बाहुबली चौक पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और पुष्प वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें फलों से भी तौला गया।

तदुपरांत श्री पाटीदार जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। भाजपा कार्यालय में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज के सभी वर्गों तक पहुंच बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

प्रवास के दौरान श्री पाटीदार ने जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के निवास पर पहुंचकर उनसे भेंट की तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों एवं विवाह समारोहों में भी शामिल हुए। रात्रि विश्राम सिवनी में करने के पश्चात वे अगले दिन छिंदवाड़ा जिले के प्रवास के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, विधायक दिनेश राय, विधायक कमल मर्सकोले, जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, गजानंद पंचेश्वर, मुकेश बघेल, मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह बघेल, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, प्रेम तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मुकेश डेहरिया तथा किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप राय सहित भाजपा एवं विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठजन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री प्रीतपाल सिंह बघेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री पाटीदार के इस प्रवास से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगा तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता का वातावरण बना रहेगा।