स्थानीय बुधनी-बासापुर स्थित जिले का एकमात्र छात्राओं का विद्यालय एम.एस.जी. हाई टेक गुरुकुल गर्ल्स स्कूल एक बार फिर उत्कृष्ट परिणामों के साथ गौरवान्वित हुआ है। कक्षा 10वीं (सी.बी.एस.ई.) का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं छात्राओं की कड़ी मेहनत का परिचायक है।
गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम के साथ-साथ विद्यालय का नाम भी रोशन किया। कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान पर पीहू साहू ने 96% अंक प्राप्त किए और जिले में टाप पर रही, द्वितीय स्थान पर श्रुति दुबे ने 94.2% अंक अर्जित किए तथा तृतीय स्थान पर पलक पालीवाल ने 92.6% अंक हासिल किए।
इसके अतिरिक्त प्रशंसा पटेल (85.2%), सिद्धिका भार्गव (83.4%) एवं माही पटेल (80%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अमनदीप कौर इंसान ने इस सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा की पावन प्रेरणा को दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बुनियादी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे छात्राओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है।
अंत में प्राचार्या ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Continue With Google