चौराहे से महाविद्यालय तक अर्पित किए श्रद्धासुमन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को किया याद
मुंगावली। नगर गौरव मूर्धन्य पत्रकार एवं अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी की 136वीं जयंती सोमवार को नगर में धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, इकाई मुंगावली के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने विद्यार्थी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी उपस्थितजन गणेश शंकर विद्यार्थी महाविद्यालय पहुंचे जहां उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नरेश ग्वाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक पालीवाल एवं एसडीओपी ओमप्रकाश मिश्रा ने विद्यार्थी जी के जीवन परिचय, पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान तथा देश की आजादी के आंदोलन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी ने अपनी निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से अन्याय और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी पत्रकारिता और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मुंगावली से रहा विद्यार्थी जी का विशेष जुड़ाव
गणेश शंकर विद्यार्थी जी का मुंगावली से विशेष संबंध रहा है उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुंगावली में हुई थी। यही कारण है कि नगरवासियों के लिए उनका व्यक्तित्व और स्मृतियां विशेष महत्व रखती हैं। नगर में प्रतिवर्ष उनकी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। उनके नाम से स्थापित चौराहा और महाविद्यालय भी नगर के लोगों को उनके योगदान की याद दिलाते हैं कार्यक्रम में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह दांगी, महासचिव एवं भाजपा मीडिया प्रभारी भारतेन्द्र सिंह बैस, एसडीओपी ओमप्रकाश मिश्रा, तहसीलदार कैलाशचंद मालवीय, थाना प्रभारी अरविंद सिंह कछुवाह, धर्मेंद्र जैन अचलगढ़, रूपेश जैन, पार्षद तरुण राय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी शर्मा, शिक्षक मनोज सरवैया, पत्रकार श्यामलाल ग्वाल, बलवीर सिंह यादव, अनुज जैन, राहुल जैन, वरिष्ठ पत्रकार मूलचंद राय, राजीव राय, कपिल कबीर, शंकर राजपूत, राजेश कौशिक, राजेश जैन, अलीम डायर, उमेश शर्मा, नगर परिषद से जितेन्द्र अहिरवार, इकरार खान सहित पत्रकार साथी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Continue With Google