खकनार
विधायक कार्यालय में मनाई गई वाल्मीकि जयंती:सामाजिक सद्भाव मजबूत करने का संकल्प, रामायण के संदेश पर चर्चा
विधायक मंजू राजेंद्र दादू द्वारा अपने कार्यालय में मनाई गई वही कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती सोमवार दोपहर 1 बजे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर मालार्पण करते हुये विधायक ने संबोधित करते कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने पवित्र एवं महान ग्रंथ 'रामायण' की रचना कर संपूर्ण मानव समाज को सत्य, न्याय, त्याग, प्रेम और मर्यादा का अमूल्य संदेश दिया है। उनका जीवन हम सभी को समाज में समानता, आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है।साथ
उन्होंने जोर देकर कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार आज के समय में भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं और हम सभी का कर्तव्य है कि उनके आदर्शों पर चलकर एक समतामूलक समाज की स्थापना करें। इस दौरान जिला जनपद मंडल अध्यक्ष महेंद्र जोगी उपाध्यक्ष उमेश शिवहरे सदस्य अशोक पटेल महामंत्री प्रशांत ढाके पवन लाहासे पोपट पवार जगदीश धंदे गोलू शुक्ला उपाध्यक्ष दिनेश निक्कम प्रमोद पाटिल सोशल मिडिया प्रभारी महेंद्र निराले मिडिया प्रभारी उमेश मावस्करसहित अन्य भजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे
Continue With Google