बड़वानी की महक गोले बनीं जिले की टॉपर।98.8%अंकों के साथ की प्रदेश में छठवीं रैंक हाशिल, पिता करते है कच्ची मिट्टी के घड़े बनाने का व्यवसाय।
बड़वानी -एमपी बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। इस दौरान जिले की अंजड़ शहर की मॉडर्न एकेडमी की छात्रा महक गोले ने बड़वानी जिले में टॉप किया है। हॉलाकि महक ने 500 में से 494 अंक (98.8 प्रतिशत) हासिल कर प्रदेश में छठवीं रैंक प्राप्त की।
बता दे कि महक के पिता कुम्हार समाज से हैं आते है और मटके बनाने का व्यवसाय करते हैं। बड़वानी जिले के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि इस बार प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जिले को स्थान मिला है। महक गोले ने अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। जिन्होंने उन्हें पूरा सहयोग दिया। महक ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें पढ़ाने के लिए काफी संघर्ष किया है और दिन-रात मटके बनाने का काम किया है। उन्होंने अपने माता-पिता को रात-दिन मेहनत करते देखा है। मॉडर्न एकेडमी के स्टाफ ने महक गोले को मिठाई खिलाकर बधाई दी। महक के पिता बलिराम गोले ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं, जिनमें महक और पल्लवी जुड़वां बहनें हैं और 10वीं कक्षा में पढ़ती हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी वेदिका गोले एलकेजी में है। उन्होंने अपनी बेटी की उपलब्धि पर अपार खुशी व्यक्त की।

Continue With Google
Comments (0)