हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में पत्रकार संगोष्ठी 30 मई को
भोपाल। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 30 मई को भोपाल में एक भव्य पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन पीसीडब्ल्यूजे (प्रेस क्लब वर्किंग जर्नलिस्ट) के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब के संस्थापक डॉ. सैयद खालिद कैस की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम का आयोजन भोपाल स्थित हिंदी भवन में किया गया है, जिसमें देशभर से वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया विशेषज्ञ एवं वक्ता शामिल होंगे। संगोष्ठी में “वर्तमान में हिंदी पत्रकारिता क्यों महत्वपूर्ण है” विषय पर विभिन्न वक्ता अपने विचार रखेंगे तथा पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब द्वारा शामिल होने वाले पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा। प्रेस क्लब के प्रदेश सचिव एवं बैतूल अध्यक्ष इरशाद खान ने जिले एवं प्रदेश के पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली यात्रा को समर्पित रहेगा और पत्रकारों के लिए संवाद एवं सम्मान का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में पत्रकार संगोष्ठी 30 मई को
जिसमें देशभर से वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया विशेषज्ञ एवं वक्ता शामिल होंगे।

Continue With Google
Comments (0)