*दलहन फसल बेचना है तो प्रति क्विंटल दो 100 रु*

*शिकायतों का अंबार, कार्यवाही शून्य* 

कृषि उपज मंडी में इन दिनों दलहनी फसलों की आवक जोरों पर है, व्यापारी किसान बनकर फसल बेंच रहा है और किसान गर्मी में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं, वहीं अब तो शिकायतें भी होने लगी है कि किस प्रकार से किसानों से चना मसूर सहित अन्य फसलों को बेचने के एवज में प्रति क्विंटल 100 रु लिया जा रहा है। यहां किसानों को कोई तकलीफ़ या उनसे किसी भी प्रकार से कोई भी शुल्क नहीं लेने के कड़े निर्देश हैं, बावजूद इसके कृषि उपज मंडी में हो रही दलहनी फसल की खरीदी में किसान खरीदी प्रभारी की जेब खर्ची से परेशान और प्रभावित हैं‌। वहीं इसकी शिकायत खाद्य विभाग के मुखिया से दर्जनों बार की जा चुकि है, मगर कार्यवाही शून्य ही साबित हो रही है, किसानों ने आरोप लगाया है कि मिलीभगत के कारण किसानों को लूटा जा रहा है। किसान कड़ी मेहनत करके फसल तैयार करता है और सरकार उन किसानों का भला करने के लिए खरीदी करा रही है लेकिन खरीदी केंद्र प्रभारी अपनी जेब भरने के लिए किसानों को चूस रहा है।