विधायक भार्गव ने 15 मरीजों को इलाज हेतु भोपाल भेजा 

गढाकोटा । सागर जिले के गढाकोटा में रविवार को 15 मरीजों को उनके परिजनों सहित कुल 32 लोगों को उपचार हेतु विधायक गोपाल भार्गव द्वारा अपने निवास गणनायक से भोपाल के लिए रवाना किया गया। इन मरीजों में 05 कैंसर, 02 हृदय रोग,01 किडनी,02 न्यूरोपैथी,01 गैंगरीन एवं 04 अन्य विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल हैं। तेंदूडावर, केसली निवासी 6 वर्षीय जतिन (पिता: भूपेंद्र लोधी) के हृदय में छेद का उपचार वेदिका फाउंडेशन द्वारा कराया जाएगा। वहीं दमोह जिले के हथना ग्राम निवासी 5 वर्षीय प्रिंस (पिता: भूपेंद्र) के कूल्हे का ऑपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कराया जाएगा। सभी उपचाररत मरीजों एवं उनके सहयोगी/परिजनों कों भोपाल स्थित निवास पर विश्राम और भोजन की उचित व्यवस्था की गई है।