पूर्व मंत्री पं.गोपाल भार्गव द्वारा रविवार को 40 मरीजों एवं उनके साथ 46 परिजनों सहित कुल 86 लोगों को एक वातानुकूलित बस एवं 3 एम्बुलेंस के माध्यम से भोपाल भेजा 

गढाकोटा। रहली विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को बेहतर एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने हेतु प्रति रविवार की भांति विधायक गोपाल भार्गव ने भोपाल रवाना किया गया। 40 मरीजों एवं उनके साथ 46 परिजनों सहित कुल 86 लोगों को एक वातानुकूलित बस एवं 03 एम्बुलेंस के माध्यम से भोपाल भेजा गया। भेजे गए मरीजों में 5 हृदय रोगी,4 श्वास संबंधी रोगी,3 कैंसर पीड़ित,2 मानसिक रोगी,5 पेट दर्द से पीड़ित,7 हड्डी रोगी तथा अन्य विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 19 मरीज शामिल रहे। सभी मरीजों का उपचार भोपाल के विभिन्न अस्पतालों में कराया जाएगा। सभी मरीज एवं उनके परिजन भोपाल स्थित निवास पर विश्राम करेंगे,जिसके उपरांत निर्धारित अस्पतालों में उपचार प्रक्रिया प्रारंभ होगी। भोपाल रवाना करने से पूर्व सभी मरीजों एवं उनके परिजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी उपचाररत मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर सुरक्षित एवं स्वस्थ लौटें।