रामनगर मैहर-- अवैध रूप से सैकड़ों डंफर बालू का हो रहा परिवहन सोनघड़ियाल कुबरी बुड़बा क्षेत्र की बालू प्रतिबंधों के बावजूद दिन रात लगभग डेढ़ सौ डंफरो का ट्रिप पर नजरे दौड़ाई जा सकती है। दिन रात मिलाकर ओभर लोड बिना नम्बर प्लेट बालू के डंफर हाईवा बारह चौदह चक्का लोड बालू की गाडियां सड़क को रौंदते हुए नजर आती है।
*इन स्थानों पर देखा जा सकता है परिवहन का नजारा।*
जिगना झिन्ना कुबरी चरकी घाटी बुढ़वा सादा रामनगर थाना चौराहे से बेखौफ निकल रही बालू से लोड परिवहन सत्यता को स्वयं प्रदर्शित कर रहे है। जुम्मेवारो का संरक्षण है। तभी बालू वाहनों का परिवहन हो सकता है। खनिज, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियो का अभिवादन किया जा सकता है।
*परिवहन पर अंकुश तो क्या नवम्बर प्लेट तक नहीं होती।*
बालू परिवहन पर अंकुश का प्रश्नचिन्ह लगाना तो दूर इन परिवहनो पर नज़र तक नहीं डाली जा रही बहुत से हाईवा परिवहन पर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन आरटीओ विभाग का नम्बर प्लेट तक नहीं लगा होता।
*क्या है कागज़ी गुलाबों का गुलदस्ता सफेद रंग की बुलेरो।*
प्राप्त जानकारी क्षेत्र वाशियो ने उच्चारित किया जुम्मेवार तंत्र का हिस्सा खाकीधारी यादव कुलवंशी सफेद रंग की बुलेरो से कागज़ी गुलाबो का गुलदस्ता भेंट एकत्रित करता है। इनके अलावा क्षेत्र में रामनगर के देवरी और गोरहाई का भी नाम कागज़ी गुलदस्ता तैयार करने में आता है नाम।

Continue With Google
Comments (0)