खिमलासा विद्युत वितरण केंद्र: बढ़ती बिजली की मांग के कारण लोड शेडिंग

सभी सम्माननीय उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि हाल ही में अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली की मांग में अचानक वृद्धि हुई है। इस वजह से ग्रिड ओवरलोड हो रही है, और इसे क्षति से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में रात्रिकालीन लोड शेडिंग की जा रही है।

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • लोड शेडिंग का यह कदम किसी एक गांव, बिजली घर या वितरण केंद्र तक सीमित नहीं है; यह सभी स्थानों पर लागू किया जा रहा है।
  • समय-समय पर लोड शेडिंग का संदेश भोपाल से ऑपरेटर को प्राप्त होता है, जिसमें एक से डेढ़ घंटे के अंतराल का उल्लेख होता है।
  • ग्रिड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की जाती है।

हम समझते हैं कि गर्मी के समय में यह असुविधाजनक हो सकता है, परंतु बिजली भी मशीनों के माध्यम से ही आपके द्वार तक आती है और इसकी भी एक सीमा होती है।

अतः हम आप सभी सम्माननीय उपभोक्ताओं से अनुरोध करते हैं कि इस संकट की स्थिति में संयम और शांति बनाए रखें। वितरण केंद्र के कर्मचारियों के साथ सहयोग कर इस अस्थायी समस्या का समाधान करने में मदद करें।

वितरण केंद्र प्रभारी,
खिमलासा

रिपोर्ट: प्रतिपाल राजपूत