ग्राम नाउखेड़ा में 108 कुंडली श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा संपन्न
बीना विधानसभा के ग्राम नाउखेड़ा में 108 कुंडली श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के अंतर्गत एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा नाउखेड़ा से खिमलासा, गढोली जवाहर, पथरिया होते हुए भारी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ वापस नाउखेड़ा पहुंची। सैकड़ों कलशों के साथ निकली इस यात्रा का दृश्य अलौकिक था।
इस महायज्ञ के अंतर्गत बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता विपिन बिहारी दास जी महाराज के मुखारविंद एवं भागवत व्यास परम श्रद्धेय परमानंद ठाकुर जी द्वारा श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा।
यज्ञकर्ता श्री राजाराम दास जी महाराज के कर कमलों से यह यज्ञ सम्पन्न होगा, जो प्रयागराज से पधारे हैं।
- रामलीला: चित्रकूट धाम की प्रसिद्ध रामलीला का आयोजन रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक होगा।
समस्त धर्मप्रेमी सादर आमंत्रित हैं। पधारकर कथा-यज्ञ का पुण्य लाभ लें।
महत्वपूर्ण तिथि: 26 मई को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
रिपोर्ट: प्रतिपाल राजपूत, बीना खिमलासा

Continue With Google
Comments (0)