भीषण गर्मी में ओवरहीट होकर जला नवलपुरा ग्रिड का मीटर
फायर फायर से बुझाई आग, बंद करना पड़ी शहर की विद्युत लाइन, अंजड़ से कनेक्शन जोड़कर सुचारु की व्यवस्था


बड़वानी-शहर में पड़ रही भीषण गर्मी का असर जनजीवन के साथ विद्युत उपकरणों पर पड़ने लगा है।  तेज धूप के चलते ओवरहीट होकर नवलपुरा ग्रिड का मीटर जल गया। इससे कुछ देर के लिए शहरभर की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। सूचना पर नगर पालिका के फायर वाहन ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि घटना में कोई जनहानि या अन्य नुकसानी नहीं हुई। विद्युत वितरण कंपनी के स्वप्निल डावर ने कहा कि गर्मी के चलते ओवरहीट होकर नवलपुरा ग्रिड के ट्रांसफार्मर पर लगा एमई (मीटर) गर्म होकर जल गया। मीटर से आग की लपटे उठने पर फायर वाहन को बुलाकर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद अन्य ग्रिड से लाइन जोड़कर बाईपास कर सुचारु की। गर्मी के दौरान इस तरह की स्थिति बनती है।