झांतला के होनहार अंशुल धाकड़ का भारतीय सेना में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
(संवाददाता मुकेश कुमार जैन )
झांतला (जिला नीमच )क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवा अंशुल धाकड़, सुपुत्र श्री कैलाश जी धाकड़ ने भारतीय सेना में फाइनल चयन प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अंशुल की इस उपलब्धि से गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्ष और गर्व का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि अंशुल ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। भारतीय सेना में अंतिम चयन होने के बाद वे जल्द ही प्रशिक्षण के लिए रवाना होंगे और देश सेवा के पवित्र दायित्व का निर्वहन करेंगे।
अंशुल की इस सफलता पर परिवारजनों, मित्रों, समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि अंशुल की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
भारतीय सेना का हिस्सा बनकर देश की रक्षा का गौरव प्राप्त करने पर अंशुल धाकड़ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐🇮🇳

Continue With Google
Comments (0)