जनभागीदारी से जल संचय में जनभागीदारी से हुआ सामूहिक बोरी बंधान
बड़वानी। जल है तो कल है के संकल्प को चरितार्थ करते हुए जिले में जल संचय जन भागीदारी एवं जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत व्यापक स्तर पर जनभागीदारी अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न विकासखंडों के 55 स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणजनों ने एकजुट होकर सामूहिक श्रमदान किया और बोरी बंधान का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस दौरान विभिन्न भिन ग्राम पंचायतों में एक साथ बोरी बंधान का कार्य किया गया। बड़वानी जनपद की ग्राम पंचायत लोनसरा खुर्द, निवाली जनपद की ग्राम पंचायत भूरापानी, पानसेलम जनपद की ग्राम पंचायत दोंदवाड़ा, पार्टी जनपद पंचायत की ग्राम सेमली, रोसर, लिंबी, राजपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सिनगुन, भामी, मन्दिल, बालसमुंद, पानवा, बुदरा, खड़की, नरावला, रणगांव रोड, सालखेड़ा, भोरवाड़ा, अभियान रुई, खजूरी, सेंधवा जनपद के ग्राम पंचायत अंजनगाँव में कार्य संपन्न हुए। ग्राम पंचायत लोनसरा खुर्द में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने एकजुट होकर सामूहिक श्रमदान कर सातमात्रा नाले पर श्रृंखलाबद्ध 4 बोरी बंधान का कार्य किया। साथ ही जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

Continue With Google
Comments (0)