वास्तविक हिग्रहियों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलवाएं - रवि सक्सेना

टीकमगढ़ - आज दिनाक 14 मार्च 2026 को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था सुदर्शन फाउंडेशन ने सेक्टर कुंडेश्वर अंतर्गत ग्राम प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि दिनेश खटीक (सरपंच शिवपुरी) जनजाति कार्य विभाग से आलोक गुप्ता,  म प्र जन अभियान परिषद जिला समन्वयक डॉ सुनील कटियार  उपस्थित एवम प्रशिक्षणकर्ता के रूप के रवि सक्सेना उपस्थित रहें, इस प्रशिक्षण का संचालन प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष प्रवीण नामदेव  ने किया। प्रशिक्षण की प्रस्तावना नवांकुर संस्था के सदस्य अनुपम जैन ने रखी उन्होंने जन अभियान परिषद के उद्देश्य ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का ग्राम के विकास में योगदान विषयों पर अपने विचार रखें।  रजिस्टरों को तैयार करने व उनके अलग अलग उपयोग, एमआईएस एप्प मे डाटा भरने, आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की एवं मोबाइल द्वारा उसका प्रैक्टिकल भी करवाया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉ सुनील कटियार ने ग्राम विकास के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ जैसे संकल्प से समाधान अभियान, लाडली लक्ष्मी,माँ की बगिया, जल जीवन मिशन, अंकुर अभियान , जल गंगा संवर्धन अभियान आदि के बारे में जानकरी उपलब्ध करवाई। साथ ही उन्होंने कहा कि वंचित समुदाय को वास्तविक हिग्रहियों को लाभ दिलवाने का कार्य प्राथमिकता से करें। रवि सक्सेना ने  समिति के सदस्यों को अपना अमूल्य मार्गदर्शन देते हुए उन्हे  ग्राम में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया उन्होंने आदर्श ग्राम, संस्कार केंद्र, सूचना केंद्र आदि पर अपने विचार रखे । पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न सुझाव दिये जो निश्चित ही कारगार सिद्ध होंगे  शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले इसमें हमारी अहम भूमिका रहनी चाहिए, प्रस्फुटन समितियो के सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरण किये गए  इसमें प्रमुख रूप से प्रवीण नामदेव, हरीश अहिरवार, दायराम कुशवाहा , परामर्शदाता विनीता अहिरवार आदि उपस्थित रहे