🎬 “रजनी की बारात” का जोरदार प्रमोशन — शहडोल के बेटे ने बढ़ाया जिले का मान
फिल्म “रजनी की बारात” का इन दिनों जोरदार प्रमोशन किया जा रहा है। हाल ही में शहडोल के ग्रीन गार्डन में फिल्म की टीम द्वारा विशेष प्रमोशनल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां दर्शकों में फिल्म को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।
इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसके हीरो शहडोल के उभरते कलाकार Kanishk Vijay हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। शहडोल के इस होनहार बेटे ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
“रजनी की बारात” एक सोशल कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर फिल्म है, जिसमें प्यार, संघर्ष और सपनों की अनोखी कहानी दिखाई गई है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
शहडोल सहित पूरे मध्यप्रदेश के लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने जिले के इस युवा कलाकार को भरपूर प्यार और आशीर्वाद दें, ताकि वह आगे भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सके।
🖊️ रिपोर्ट: दीपेन्द्र सिंह बघेल
📺 State News

Continue With Google
Comments (0)