टीकमगढ़ समेत 3 जिलों में भीषण लू का अलर्ट, मोबाइल पर बजा चेतावनी अलार्म*डाक्टर ने की लोगों से अपील
*टीकमगढ़, - मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना और टीकमगढ़ जिलों में अगले 24 घंटे तक भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। अलर्ट जारी होते ही लोगों के मोबाइल पर चेतावनी अलार्म बजने लगे, जिससे लोग चौंक गए।
मौसम विभाग ने तीनों जिलों के निवासियों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी है। जिला अस्पताल में पदस्थ डाक्टर सिद्वार्थ रावत ने लोगों से दोपहर में घर से बाहर न निकलने, ज्यादा पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है। प्रशासन ने स्वास्थ्य केंद्रों को भी अलर्ट पर रखा है।

Continue With Google
Comments (0)