मुंगावली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रात में  राष्ट्र के नाम संबोधन किया जिसका लाइव नगर परिषद में सामूहिक रूप से देखा गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई, प्रधानमंत्री  ने अत्यंत व्यथित हृदय से देश को बताया कि किस प्रकार संसद में कांग्रेस एवं विपक्ष ने एक बार फिर अपना महिला विरोधी चरित्र उजागर किया है। नारी शक्ति वंदन के तहत 33% आरक्षण का विरोध कर विपक्ष ने देश की आधी आबादी के अधिकारों पर आघात किया है। पूरा देश देख रहा है कि किसने बेटियों की प्रगति में बाधा डालने का कार्य किया महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन) पास न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में कई अहम बातें कहीं जिनमें

उन्होंने महिलाओं से माफी मांगी

उन्होंने कहा कि सरकार के पूरे प्रयासों के बावजूद बिल पास नहीं हो पाया।

इसके लिए उन्होंने देश की “माताओं और बहनों से क्षमा” मांगी इस मौके पर विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आज देश के सामने कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो गया है क्योंकि आज नारी शक्ति के सबसे बड़े बदलाव के लिए यह बिल लाया जा रहा था जिससे देश की नारी को आगे बढ़कर आती ओर आत्मनिर्भर होकर देश में अपना अमूल्य योगदान देती मगर कांग्रेस ने अपनी रीति नीति के अनुरूप उक्त बिल को पास नहीं होने दिया है,देश की महिलाएं इसका जवाब जरूर देगी इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष नीतू ग्वाल,महिला मंडल अध्यक्ष अंकिता समाधियां, जिला महा मंत्री नरेश ग्वाल ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष मोदी,मंडल महा मंत्री रामबाबू दुबे, सौरभ सक्सेना, विक्रम यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।