लोकेशन धार मध्य प्रदेश

स्लग :-कुएं में कूदने से मजदूर की मौत की आशंका, सीसीटीवी आया सामने


एंकर :- धार जिले के मनावर नगर के धार रोड स्थित पुष्प कॉलोनी गेट के पास मंगलवार रात एक युवक के कुएं में कूदने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, कृषि उपज मंडी में मजदूरी करने वाले 30 वर्षीय पिंटू पिता रमेश, निवासी ग्राम मोनकाटिया, रात करीब 10:30 बजे कुएं में कूद गए। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक दौड़ते हुए कुएं की ओर आया और उसमें छलांग लगा दी। कुआं करीब 20 फीट गहरा बताया जा रहा है, जिसमें लगभग 10 फीट तक दलदल होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में रहवासी और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। कुएं की गहराई और दलदल के कारण युवक को बाहर निकालने में परेशानी आई.....घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी और मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जाँच कर रही है..... युवक ने किस कारण चलांग लगाई है इसका पता लगाया जा रहा है.... यह भी पता चला है युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था......
ब्यूरो रिपोट धार
घनश्याम पाटीदार
7773896789