160 किलोमीटर की दूरी बनी जिला बनाने की मांग का सबसे बड़ा आधार, बुधनी में फिर उठी आवाज
2011 से लंबित मांग को लेकर जिला बनाओ आंदोलन समिति ने तहसील कार्यालय पहुंचकर सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन,बड़ी संख्या में शामिल हुए क्षेत्रवासी
बुधनी।जिला मुख्यालय सीहोर की लंबी दूरी और प्रशासनिक परेशानियों से जूझ रहे बुधनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने एक बार फिर जिला बनाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है।शनिवार को बुधनी जिला बनाओ आंदोलन समिति के नेतृत्व में शाहगंज, बकतरा और बुधनी सहित आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में ग्रामीण एसडी एम कार्यालय पहुंचे यहां समिति के प्रमुख दीपक चौहान के साथ क्षेत्रवासियों ने तहसीलदार राकेश खजूरिया को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपकर बुधनी को जिला घोषित करने की मांग की क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब सरकार नए जिलों और प्रशासनिक पुनर्गठन की दिशा में विचार कर रही है, तब बुधनी की वर्षों पुरानी मांग को भी गंभीरता से लिया जाना चाहिए समिति की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि बुधनी तहसील के बकतरा से जिला मुख्यालय सीहोर की दूरी लगभग 160 किलोमीटर है और बकतरा से लगे गांवों से लगभग 180 किलोमीटर की दूरी है इतनी लंबी दूरी तय कर ग्रामीणों को छोटे-बड़े प्रशासनिक कार्यों के लिए जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है इससे किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, शासकीय कर्मचारियों और आम नागरिकों को आर्थिक नुकसान के साथ समय की बर्बादी भी होती है वहीं अधिकारियों के लिए भी बुधनी क्षेत्र तक पहुंचना समय लेने वाला कार्य है, जिसका असर प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों पर पड़ता है
समिति ने बताया कि बुधनी को जिला बनाने की मांग वर्ष 2011 से लगातार उठाई जा रही है इस दौरान कई बार ज्ञापन सौंपने के साथ नुक्कड़ सभाओं और पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से शासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया,लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी मांग पूरी नहीं हो सकी है अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि शासन प्रशासनिक पुनर्गठन के दौरान बुधनी की भौगोलिक स्थिति और जनभावनाओं को प्राथमिकता देगा
ज्ञापन में बुधनी को जिला बनाने के पक्ष में कई महत्वपूर्ण तर्क भी प्रस्तुत किए गए समिति ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति,औद्योगिक विकास और परिवहन सुविधाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि बुधनी दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग एवं इंदौर-जबलपुर रेलमार्ग से जुड़ा हुआ है इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-46 की उपलब्धता, टीटीसी,वर्धमान और अभिषेक इंडस्ट्रीज जैसी औद्योगिक इकाइयों की मौजूदगी, मेडिकल कॉलेज तथा नर्मदा तट की भौगोलिक स्थिति इसे जिला मुख्यालय के रूप में विकसित करने की संभावनाओं को मजबूत करती है
समिति ने प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सलकनपुर का भी उल्लेख किया, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु मां बिजासन के दर्शन के लिए पहुंचते हैं इसके साथ ही गोहरगंज, शाहगंज, औबेदुल्लागंज, मंडीदीप,रेहटी, नसरुल्लागंज और बाड़ी जैसे क्षेत्रों की निकटता को भी बुधनी के पक्ष में महत्वपूर्ण आधार बताया गया क्षेत्रवासियों का मानना है कि बुधनी को जिला बनाए जाने से न केवल प्रशासनिक सुविधाएं सुलभ होंगी,बल्कि क्षेत्र के व्यापार, उद्योग,रोजगार और विकास को भी नई दिशा मिलेगी
जिला बनाओ आंदोलन समिति और क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बुधनी की वर्षों पुरानी मांग को अब और लंबित न रखते हुए जनभावनाओं और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप जिला बनाने की घोषणा की जाए उनका कहना है कि जिला मुख्यालय की दूरी से होने वाली परेशानियों से क्षेत्र को निजात दिलाने के लिए अब ठोस निर्णय लेने का समय आ गया है
इस दौरान मुख्य रूप से योगेश सोनू राजपूत,भगत सिंह, अजय यादव,प्रमोद चौहान,हरीश मीना, सौरभ दुबे,कपिल मल्होत्रा,नेपाल जमालिया,प्रमोद भदौरिया,मनीष कुमार,कमलेश चौहान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
जीवन-शैली
160 किलोमीटर की दूरी बनी जिला बनाने की मांग का सबसे बड़ा आधार, बुधनी में फिर उठी आवाज
160 किलोमीटर की दूरी बनी जिला बनाने की मांग का सबसे बड़ा आधार, बुधनी में फिर उठी आवाज
November 21, 2026 06:10 PM
1 min read
10 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google