*मोहित सोनी की न्यूज़ रिपोर्ट*
*श्री जागेश्वर महादेव मंदिर घाट पर अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से संपन्न, भक्तों की उमड़ी भीड़*
*गुना।* श्री जागेश्वर महादेव मंदिर घाट, जाट मोहल्ला गुना में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन 19 नवंबर 2026, गुरुवार को शाम 6 बजे से श्री जागेश्वर महादेव प्रदोष समिति मंदिर घाट के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
मंदिर प्रांगण को फूलों और रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया और उनके समक्ष छप्पन भोग के रूप में अन्नकूट सजाया गया। महाआरती के साथ ही भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की। देर शाम तक मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस सफल आयोजन में नामदेव पाटिल, लक्ष्मीनारायण श्रीवास्तव, विनोद सोनी, विवेक सोनी, सोनू सोनी, हनी गर्ग, ऋषि भार्गव, नीरज गुर्जर, निकुंज शर्मा, मनोज धाकड़ उकावद, मनोज धाकड़ डोंगरखेड़ी, पलकेश सोनी सहित समिति के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
यह जानकारी मंदिर के पुजारी चंदू महाराज जी द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि सभी भक्तों के सहयोग से अन्नकूट महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
*मोहित सोनी की न्यूज़ रिपोर्ट*
Continue With Google