अशोकनगर। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी अशोकनगर ओमप्रकाश मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी बहादुरपुर उपनिरीक्षक नीलम सिंह यादव द्वारा हत्या के प्रकरण में घटना दिनांक से फरार चल रही आरोपिया संजना अहिरवार को भोपाल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 27.10.2026 को फरियादी संतराम अहिरवार, उम्र 17 वर्ष, निवासी ग्राम गोराचक्क, थाना बहादुरपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके पिता शोभाराम अहिरवार एवं ताऊ सीताराम अहिरवार के बीच करीब तीन माह पूर्व हुए विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते उसकी मां गायत्री बाई अहिरवार के साथ घर के सामने गाली-गलौज की गई। विवाद के दौरान सीताराम अहिरवार लाठी एवं उसके पुत्र आकाश अहिरवार कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे, जहां आकाश अहिरवार द्वारा गायत्री बाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना बहादुरपुर में अपराध क्रमांक 368/2026, धारा 103(1), 115(2), 296(बी), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी बहादुरपुर द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए प्रकरण के आरोपी सीताराम अहिरवार, आकाश अहिरवार एवं काशीबाई अहिरवार को दिनांक 28.10.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था।

प्रकरण की आरोपिया संजना अहिरवार, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम गोराचक्क, घटना दिनांक से लगातार फरार चल रही थी। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर सूचना एवं पुलिस की सतत कार्रवाई के परिणामस्वरूप फरार आरोपिया संजना अहिरवार को भोपाल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपिया को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बहादुरपुर उपनिरीक्षक नीलम सिंह यादव, उपनिरीक्षक विद्याराम कुशवाह, सहायक उपनिरीक्षक रामनरेश बरुआ, सहायक उपनिरीक्षक रामदयाल नंदा, प्रधान आरक्षक पुष्पराज यादव, सोनू रघुवंशी, सीताराम भील, गोपाल बारेला, महेश भील, कृष्णपाल रघुवंशी, आरक्षक दीपक कुमार एवं महिला आरक्षक सुगना अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।