अशोकनगर। कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर काम के कारण 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान कोटा जाने वाली मेमू, जोधपुर एक्सप्रेस और दयोदय एक्सप्रेस प्रभावित रहेंगी।
क्या-क्या बदलेगा -
1. निरस्त / शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनें
61633 कोटा-बीना मेमू इस अवधि में कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन से चलेगी।
2. बायपास होकर चलने वाली ट्रेनें
चार ट्रेनें कोटा न जाकर सोगरिया-रूग नाथ-नई बायपास होकर निकलेंगी। इन्हें सोगरिया पर 10 मिनट का ठहराव दिया गया है।
14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस - 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक
12181 जोधपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस - 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक
12182 अजमेर-जोधपुर दयोदय एक्सप्रेस - 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक
3. अस्थाई ठहराव
सागर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस का 28 और 29 नवंबर को सांची स्टेशन पर अस्थाई स्टॉपेज रहेगा।
यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।
Continue With Google