विदिशा की बेटी इशिका मीणा शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में दिखाएंगी दमखम
खेल के मैदान से विदिशा जिले के लिए एक गौरवशाली खबर सामने आई है। स्थानीय महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स स्कूल की होनहार खिलाड़ी कु. इशिका मीणा का चयन 'दूसरी शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप' के लिए भारतीय टीम में हुआ है। विदिशा निवासी इशिका मध्य प्रदेश से मात्र एक खिलाड़ी हैं जिसका चयन बर्ल्ड कप के लिए हुआ हैं। वह इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुख्य 'अटैकर' की भूमिका में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
18 देशों के बीच होगी कड़ी टक्कर
यह विश्व कप 1 फरवरी से 3 फरवरी, 2026 तक नई दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। शूटिंग बॉल फेडरेशन आॅफ इंडिया द्वारा आयोजित इस टूनार्मेंट में विश्व के 18 देशों की टीमें हिस्सा लेगी

Continue With Google
Comments (0)