डीआईजी छतरपुर रेंज विजय खत्री ने एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के साथ किया जिले का वार्षिक निरीक्षण
पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय की शाखाओं व कोतवाली थाना का किया सूक्ष्म निरीक्षण
टीकमगढ़। आज दिनांक 13 मार्च 2026 को डीआईजी छतरपुर रेंज विजय खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के साथ जिले के वार्षिक निरीक्षण के अंतर्गत पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी द्वारा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं तथा थाना कोतवाली टीकमगढ़ का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। इस दौरान शाखाओं एवं थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, कार्यालयीन कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं तथा प्रशासनिक प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई। डीआईजी द्वारा संबंधित अधिकारियों से शाखाओं के कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके कार्य निष्पादन का मूल्यांकन किया गया तथा कार्यों को और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपादित किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयीन कार्यों का निष्पादन समयबद्ध, पारदर्शी एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से किया जाए तथा आमजन से संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

Continue With Google
Comments (0)