मध्य प्रदेश में ग्राम विकास के लिए एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण का आयोजन
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता वाली मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ओर से समाजसेवी संस्थाओं का प्रशिक्षण जारी है। इसी क्रम में नवाकुर संस्था खरो द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सेक्टर दिनाऊ के अंतर्गत ग्राम प्रस्फुटन समितियों के लिए एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक सुनील कटिहार, विकासखंड समन्वयक राजकुमार जैन, नवाकुर प्रमुख ह्रदेश कुमार सेन, ट्रेनर विवेक आहिरवार, और बच्चा यादव, सरपंच जयहिन्द सचिव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, उसके बाद तिलक, रोली, और फूल माला से अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रशिक्षण का संचालन ह्रदेश कुमार सेन ने किया, जबकि ब्लॉक समन्वयक राजकुमार जैन ने प्रस्तावना रखते हुए जन अभियान परिषद और ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस दौरान रजिस्टरों को तैयार करने के तरीकों, उनके उपयोग, और MIS ऐप में डाटा भरने आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मोबाइल के माध्यम से इसका प्रैक्टिकल भी करवाया गया। सुनील कटीहार ने शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे माँ की बगिया, जल जीवन मिशन, अंकुर अभियान आदि की जानकारी दी।
श्री अखिलेश जैन ने समिति के सदस्यों को मार्गदर्शन देते हुए ग्राम में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने आदर्श ग्राम, संस्कार केंद्र, और सूचना केंद्र पर भी अपने विचार साझा किए। पर्यावरण संरक्षण के लिए दिए गए उनके सुझाव निश्चित रूप से कारगर सिद्ध होंगे।
प्रस्फुटन समितियों के सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में हरनारायण यादव दिनऊ ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दिनाऊ, कछियागुडा, बाबाई, खरो, भागतपुरा, मडोरी समितियों के सदस्य और अन्य समाजसेवी भी उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)