सिंगरौली

बिना वैध अभिवहन पास गिट्टी परिवहन करते डंपर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही 

 

 जिले में अवैध खनिज परिवहन पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार तथा खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन कर रहे एक डंपर को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, सहायक खनि अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया द्वारा 28 अप्रैल 2026 को ग्राम राजसरई क्षेत्र में जांच के दौरान एक डंपर वाहन क्रमांक MP66ZH9023 गिट्टी का परिवहन करते पाया गया। जांच में सामने आया कि वाहन चालक के पास खनिज परिवहन के लिए आवश्यक वैध अभिवहन पास उपलब्ध नहीं था, जिसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया।

खनिज विभाग की टीम ने जब्त डंपर को पुलिस थाना बरगवां में सुरक्षार्थ खड़ा करा दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं, इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।