नेपानगर से सीवल मार्ग को बने अभी डेढ़ से दो ही वर्ष हुए हैं, लेकिन रोड के बनने के 6 महीने बाद ही रोड में गड्ढे होने शुरू हो गए थे। इसका काम महाराष्ट्र के मालकापूर के ठेकेदार रामकुमार सिंह ठाकुर ने किया है। ठेकेदार ने रोड की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया।
पी डब्ल्यू डी विभाग ने भी ठेकेदार की घटिया निर्माण में कोई कार्रवाई ठेकेदार पर नहीं कर पा रहा है।
स्थिति यह है कि ग्रामीणों को आने-जाने में बहुत ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। गाड़ियां स्लिप हो जाती है, किंतु ना ठेकेदार द्वारा कोई काम किया जाता है और ना ही पी डब्ल्यू डी विभाग ठेकेदार पर कोई करवाई कर रहा है।
मीडिया द्वारा कई बार पी डब्ल्यू डी विभाग की कार्यपालन यंत्री कुमारी पद्मा रेखा श्रीवास्तव को फोन लगाए गए किंतु उनके द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है।

Continue With Google
Comments (0)