अपराध
वीरागोदय जैन मंदिर में चोरी के आरोपी गिरफ्तार, पथरिया पुलिस ने अंतर राज्यीय चोर गिरोह को पकड़ा
पंजाब,चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश दिल्ली और मध्यप्रदेश में की चोरियां..
July 26, 2026 06:55 PM
1 min read
39 views
1/5
एंकर/- दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विरागोदय तीर्थ स्थल से गुल्लकों से 90 हजार रूपये की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पथरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । रविवार शाम पथरिया एसडीओपी के द्वारा इस मामले का खुलासा किया गया। एसडीओपी ने बताया आरोपियों ने देश के कई राज्यों में इसी प्रकार की चोरी और डकैती की घटना को अंजाम दिया है। यह अंतरराज्यीय चोर गिरोह है। एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि वीरागोदय जैन मंदिर के मैनेजर सूरज जैन के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 मई की रात दो अज्ञात चोर करीब 90 हजार रुपए की चोरी दो गुल्लकों से करके ले गए थे। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमें दोनों आरोपियों के चेहरे भी दिखाई दे रहे थे। घटना की जानकारी एसपी को दी गई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पथरिया पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई। सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है जिनके पास से 20 हजार रूपये नगद बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में कुलवंत उर्फ राजू पिता बलवंत सिंह 40 निवासी फतेहगंज थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड और दूसरा आरोपी रेशम उर्फ रिंकू पिता ठाकुर सिंह लवासा 32 निवासी ग्राम गोठा थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड के रहने वाले हैं। यह दोनों आदतन अपराधी है जिन्होंने देश के कई राज्यों में इसी प्रकार की चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसमें पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश शामिल है। पकड़े गए आरोपी रेशम के ऊपर 13 अपराध दर्ज है, वही कुलवंत सिंह के ऊपर 6 अपराध चोरी, नकबजनी और डकैती के दर्ज हैं। यह लोग डकैती के मामले में जेल में भी रह चुके हैं।
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google