- मोहगांव पुलिस ने 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, आरोपी गिरफ्तार*


पांढुरना जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मोहगांव पुलिस ने 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना मोहगांव पुलिस को 24 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नंदेवानी डेम के पास एक व्यक्ति अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने की फिराक में है।*
सूचना पर थाना मोहगांव पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम अमरलाल पिता स्व. दामूजी वटके, उम्र 33 साल, निवासी ग्राम नंदेवानी, थाना मोहगांव बताया। उसके कब्जे से बिना लाइसेंस के रखी 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 6 हजार रुपये बताई जा रही है।
आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 90/26 धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक भवानी प्रसाद भलावी, आरक्षक वैभव और आरक्षक योगेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला पुलिस पांढुरना द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।