आलोट। ग्राम पिपलिया सिसोदिया में सोमवार को खेतों के कच्चे रास्ते से 60 किलो 750 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया। मामले में आलोट पुलिस ने झाबुआ जिले की चार महिलाओं को आरोपी बनाया है। जब्त डोडाचूरा की कीमत 9 लाख 11 हजार 250 रुपये आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार, घटना 26 अक्टूबर को दोपहर 3.35 बजे की है। प्रकरण में शासन की ओर से उपनिरीक्षक आरसी खड़िया ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
मामले में रेवा पति भूरा कलारा, ललिता पति दिनेश बारिया, रमिला पति परस वसुनिया और सन्नू पति बाबू निनामा को आरोपी बनाया गया है। चारों झाबुआ जिले की निवासी हैं। पुलिस प्रकरण में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Continue With Google