जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, अस्पताल के वार्ड में भी भिड़े दोनों पक्ष
हरदा जिले के ग्राम गोंदागांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन यहां भी विवाद थमने का नाम नहीं लिया। अस्पताल के वार्ड में ही दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक युवती बुजुर्ग महिला के बाल पकड़कर उसे फर्श पर पटकती नजर आई। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
जमीन के विवाद में शुरू हुआ झगड़ा अस्पताल तक पहुंच गया। मामला हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदागांव का है, जहां दो पक्षों के बीच विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में घायल दोनों पक्षों के लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच तनाव कम नहीं हुआ। अस्पताल के वार्ड में ही फिर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान एक युवती बुजुर्ग महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटकती दिखाई दी। वार्ड में अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
मौके पर मौजूद मरीजों के परिजनों और अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रोशन लाल भारती के अनुसार, मारपीट करने वाली युवती के खिलाफ सामान्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Continue With Google