आमला। नगर के मुख्य मार्ग स्थित पुराने थाने के पास नाली में लगाए गए टेढ़े बिजली के खंभे से मंडरा रहे हादसे के खतरे को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार बिजली विभाग हरकत में आया। विभाग ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए टेढ़े हो चुके बिजली के खंभे को वहां से निकालकर सुरक्षित रूप से जमीन पर रख दिया। इससे खंभा गिरने से किसी बड़े हादसे की आशंका फिलहाल समाप्त हो गई है।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग द्वारा पुराने थाने के समीप करीब एक माह पहले ही नया बिजली का खंभा लगाया गया था। खंभा नाली के किनारे लगाए जाने के कारण कुछ ही समय में टेढ़ा हो गया था। लगातार बारिश के चलते आसपास की जमीन कमजोर होने से खंभे के और अधिक झुकने तथा सड़क की ओर गिरने का खतरा बढ़ता जा रहा था।
इस संबंध में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर बिजली विभाग का ध्यान संभावित खतरे की ओर आकर्षित कराया गया था। खबर में बताया गया था कि यह नगर का व्यस्त मुख्य मार्ग है, जहां दिनभर राहगीरों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में खंभा गिरने की स्थिति में गंभीर दुर्घटना और जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।
नगर पालिका द्वारा भी खंभा लगाए जाने के दौरान नाली के पास इसकी स्थिति को लेकर बिजली विभाग को जानकारी दिए जाने की बात सामने आई थी। इसके बावजूद लंबे समय तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था।
खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टेढ़े खंभे को हटाने की कार्रवाई की। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर खंभे को निकालकर जमीन पर सुरक्षित रख दिया। समय रहते खंभा हटा दिए जाने से संभावित दुर्घटना का खतरा टल गया है और आसपास के दुकानदारों एवं राहगीरों ने राहत की सांस ली है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह जनहित से जुड़ी समस्याओं पर जिम्मेदार विभाग समय रहते कार्रवाई करें तो कई संभावित दुर्घटनाओं को होने से पहले ही रोका जा सकता है।
खबर का असर: हरकत में आया बिजली विभाग, टेढ़े खंभे को हटाया
पुराने थाने के पास नाली में लगा खंभा बना था खतरा, खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने की कार्रवाई बड़ा हादसा होने की आशंका हुई खत्म, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की
Continue With Google
Comments (0)