बिजली बिल बकाया ग्राहकों से अपील है कि समय पर अपने बिल का भुगतान करें एवं कुर्की जैसी कार्यवाही से बचें : सीई येमड़े

टीकमगढ़: मुख्य अभियंता येमड़े के निर्देशन में बिजली बिल बकायेदारों पर बड़ी कार्रवाई, 10 मोटरसाइकिलें जब्त, 15 करोड़ बकाया वसूली अभियान तेज़

टीकमगढ़। टीकमगढ़ जिले में विद्युत बिल बकाया वसूली को लेकर विभाग ने अभियान और तेज़ कर दिया है। मुख्य अभियंता के निर्देशन में अधीक्षण अभियंता अजमेर सिंह एवं कार्यपालन अभियंता एस.के. सोनी के नेतृत्व में टीकमगढ़ व्रत के अभियंताओं की टीम ने आरईएस विद्युत विभाग क्षेत्र में अब तक 10 उपभोक्ताओं की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। क्षेत्र में कुल ₹15 करोड़ की बकाया राशि वसूली जानी है, जिसके लिए अब तक 1200 से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे जा चुके हैं।

सहायक अभियंता शुभम त्यागी ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई से पहले नियमानुसार सभी बकायेदार उपभोक्ताओं को फॉर्म वी और फॉर्म सी के माध्यम से नोटिस भेजा गया था, ताकि वे समय रहते बिल जमा कर सकें। इसके बावजूद जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने में रुचि नहीं दिखाई, उनके विरुद्ध संबंधित थाने को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

सहायक अभियंता शुभम त्यागी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय लाइनमैन टीम गठित की गई, जिसने पूरे गांव में जाकर बकायेदार उपभोक्ताओं को बिल भुगतान संबंधी जानकारी दी और वसूली अभियान से अवगत कराया।

अब तक हुई प्रमुख कार्रवाइयों में शामिल हैं

- ग्राम अनंतपुरा निवासी हरपा पुत्र परम गड़रिया (सर्विस नंबर 1188005186) — बकाया ₹17,716, मोटरसाइकिल जब्त
- ग्राम नयाखेरा निवासी नारायण पिता छट्टू अहिरवार (सर्विस नंबर 1188019393) — बकाया ₹28,111, मोटरसाइकिल जब्त
- ग्राम मौघाट निवासी नंदलाल पिता गोविंद दास राय (सर्विस नंबर 1188007421) — बकाया ₹25,149, मोटरसाइकिल जब्त

मुख्य अभियंता येमड़े ने अपील करते हुए कहा कि सभी बकाया उपभोक्ता समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि कुर्की जैसी कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि बकाया वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और जो उपभोक्ता समय पर बिल जमा नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कुर्की सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।