एंकर/- दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के बनगांव में शादीशुदा प्रेमिका की पति के सामने बका से हत्या करने वाले आरोपी को बुधवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।  जहां से जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने हत्या करने के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिसका जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। बुधवार को जब वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गया तब पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लिया। घटना 10 सितंबर की दोपहर 12:00 बजे घटित हुई थी।  आरोपी अज्जू उर्फ अजय पिता हरिशंकर दुबे 28 निवासी बनगांव ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका वर्षा विश्वकर्मा की हत्या उसके ही पति मोनू विश्वकर्मा के सामने कर दी थी।  पति मोनू विश्वकर्मा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी  पर हत्या का मामला दर्ज किया था। जानकारी देते हुए हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि अज्जू उर्फ अजय दुबे ने वर्षा विश्वकर्मा की बका  मारकर हत्या दी थी। इसके बाद उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसके स्वास्थ्य को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जहां लगातार उसका इलाज चला । बुधवार को जब आरोपी पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गया तो उसे अभीरक्षा में लेकर जबलपुर से हटा लाया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया है। उसने घटना के दिन ही कहा था कि बका मारकर हत्या की है। उसका यह भी दावा था कि दोनों को एक साथ आत्महत्या करनी थी।  इसलिए पहले उसने शराब के नशे में वर्षा की हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई और अब पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। साथ ही घटना में उपयोग किया हथियार भी बरामद कर लिया है।