पीने की पाइपलाइन फूटी ग्रामीण पी रहे हैं गंदा पानी ग्रामीणों में आक्रोश, रोड निर्माण की मांग ग्राम वासियों की ।
नेपानगर के ग्रामीण क्षेत्र बोरसल ग्राम में ग्रामीणों में आक्रोश ग्राम की पानी पीने की पाइपलाइन फूटी फूट गई है जहां पानी की पाइपलाइन फूटी है वहां पर गंदा पानी जमा है और ग्राम वासियों का कहना है कि यह गंदा पानी सभी पीकर बीमार हो रहे हैं जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार सरपंच और सचिव से की है किंतु दोनों ही सुन नहीं रहे हैं सरपंच एक भी दिन गांव में देखने के लिए नहीं आता है कि ग्रामीणों की क्या समस्या है उनकी समस्या का निराकरण नहीं कर रहा है जहां पर पानी पीने की पाइप लाइन टूटी हुई है उसे रोड को कई बार ग्रामीणों ने सरपंच को निर्माण करने के लिए कहा किंतु सरपंच उनकी बात पर कोई ध्यान नहीं देता है।
पंचायत पंचायत सचिव सुनील महाजन से फोन पर चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि पाइपलाइन की समस्या है वह बार-बार टूट जाती है क्योंकि उस रास्ते से मवेशी जाते हैं दो से तीन दिन के अंदर हम गहरी नाली खोदकर नई पाइपलाइन डालकर समस्या का निराकरण कर देंगे और रोड की मांग को 15 से 20 दिन में सीसी रोड का प्रस्ताव दिया है प्रस्ताव पास होते से ही रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा ।
Continue With Google
Comments (0)