लोकेशन _त्यौंथर
अरविन्द तिवारी 

"गांव की चौपाल में पहुंचे एसपी डॉ. गुरकरन सिंह, सूती में सुनी जनता की फरियाद; नशे के खिलाफ दिया बड़ा संदेश"

'आपकी पुलिस आपके द्वार' अभियान के तहत जन चौपाल, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा।

रीवा/त्योंथर। रीवा जिले के त्यौंथर तहसील अंतर्गत जनेह थाना क्षेत्र के ग्राम सूती में पुलिस विभाग द्वारा "आपकी पुलिस आपके द्वार" एवं "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रीवा पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जन चौपाल में ग्रामीणों ने कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और स्थानीय समस्याओं से जुड़े मुद्दे अधिकारियों के सामने रखे। एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और विश्वास के लिए हर समय तत्पर है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील भी की।
कार्यक्रम में एसडीओपी आईपीएस मनस्वी शर्मा, जनेह थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण उपाध्याय सहित पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने का आग्रह किया।