चांदनी रतागढ़ डामरी रोड पर गिट्टी और चूरी डालने से किसानों और ग्रामीणों की मुसीबतें बड़ी किसान आक्रोशित ।

 

 

नेपानगर के ग्रामीण क्षेत्र चांदनी रतागढ़ डामरीकरण रोड की समस्या को हमारे चैनल द्वारा 27 जुलाई को प्रसारित किया गया। खबर प्रसारण के दूसरे दिन डामरीकरण रोड पर गिट्टी और चूरी डाल दी गई । पीडब्ल्यूडी विभाग से कोई भी इंजीनियर या कर्मचारी उपस्थित नहीं था ।उस समय ग्रामीण एवं किसानों ने अमेरिका रोड पर गिट्टी और चूरी डालने वालों को कहा कि इससे क्या होगा इसे डामर से बनाएं किंतु उनकी कुछ कोई न सुनी और वह गिट्टी और चोरी फैला कर चले गए गढ्ढों में ।

किसने और ग्रामीणों का कहना है कि जिस दिन से गिट्टी और चूरी फैला कर गए हैं बारिश लगातार शुरू है और वह गिट्टी और चूरी फैल गई है जिससे हमें मोटरसाइकिल चलाने में और परेशानी हो रही है एक किसान का बेटा मोटरसाइकिल से गिट्टी में फिसल कर गिर गया और उसे अस्पताल इलाज करना पड़ा । आज वह घर पर पड़ा है राहगीर रातें जाते हैं महिलाएं जो शिक्षिका है वह जाती है उनकी स्कूटी उनकी स्लिप होती है ।

 

किसानों का कहना है कि यदि हमारे रोड को सही तरीके से डामरीकरण रोड नहीं बनाया गया तो हम किसान आंदोलन करेंगे और माननीय कलेक्टर महोदय जी पास जाकर उनसे अनुरोध करेंगे कि से शीघ्र बनाएं और हमारी समस्याओं का निराकरण करें ।

 

 

बाइट 01 अरुण यादव किसान 

बाइट 02अजय बिसारे ग्रामीण

बाइट 03 जगदीश वर्मा ग्रामीण 

बाइट 04 लक्ष्मी बाई ग्रामीण