बेगमगंज में एसबीआई ने लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर ,
साइबर क्राइम से बचाव के बताए उपाय
बेगमगंज,
बैंकिंग कार्यप्रणाली एवं खातेदारों के साथ ऑनलाइन हो रही धोखाधड़ी कर उनकी मेहनत की कमाई हड़पने वाले साइबर अपराधियों से सावधान रहकर बचने के लिए भारतीय स्टेट बैंक कृषि वाणिज्यिक शाखा बेगमगंज द्वारा सिविल अस्पताल सभागार में शासकीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वित्तीय साक्षरता शिविर के माध्यम से जानकारियां दी गई।
शिविर भा.स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक तेजस्वी कुमार पटेल ने साइबर , आनलाइन फ्रॉड, मनी मूल खातों, आनलाइन ऋण, बीमा, निवेश आदि से सम्भावित फ्रॉड के तरीके एवं उनसे बचाव के उपाय के संबंध में विस्तार से बताते हुए साइबर अपराधियों से सतर्क रहने के लिए टिप्स देते हुए जागरूक किया।
उन्होंने सभी हितग्राहियों से अधिकृत संस्था के माध्यम से बीमा, निवेश, ऋण आदि सुविधा प्राप्त करने का सुझाव देते हुए सलाह दी कि कम पैसे में ओर त्वरित काम होने की लालच देने वाले ठगों के झांसे में ना आए बल्कि इसके अतिरिक्त केंद्र/राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई विभिन्न शासकीय योजनाओं जैसे- एनपीएस वात्सल्य, सुकन्या, पीपीएफ इत्यादि का लाभ उठाने की जानकारियां दी गई।
भारतीय स्टेट बैंक की इस महत्वपूर्ण पहल से खातेदारों को जागरूक करने की प्रक्रिया की प्रशंसा करते हुए बीएमओ डॉ. नितिन सिंह तोमर ने अनाधिकृत संस्था से ऋण लेने या निवेश करने बचने की सभी कर्मचारियों से केवल भारत सरकार व रिजर्व बैंक द्वारा अधिकृत नामचीन बैंकों से ही लेनदेन करने के साथ वर्तमान में चलित बैंकिंग योजनाओं का लाभ उठाने की बात करते हुए ऑनलाइन गेम या लॉटरी ओर कर्ज लेने से बचने की अपील की।
फोटो - बेगमगंज , भा. स्टेट बैंक द्वारा सिविल अस्पताल में लगाया गया वित्तीय साक्षरता शिविर।
Continue With Google
Comments (0)